बदलते मौसम के शुरू होते ही WHO ने जारी किया डराने वाला Alert, फिर आएगी कोरोना की लहर

बदलते मौसम के शुरू होते ही WHO ने जारी किया डराने वाला Alert, फिर आएगी कोरोना की लहर

नई दिल्ली : देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब वेरिएंट XBB औप bF. 7 का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इन वेरिएंट्स के मामलों में तेजी देखी जा रही हैं। वहीं दिवाली से पहले डब्ल्यूएचओ ने कुछ देशों के लिए अलर्ट जारी किया है कोरोना की लहर फिर से आ सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कुछ देशों में ओमिक्रॉन के एक्स बीबी सब वेरिएंट से कोरोना की नई लहर आ सकती है, लेकिन डॉ सौम्या ने यह भी कहा कि अब तक किसी भी देश से ऐसा डेटा उपलब्ध नहीं है कि जिससे ये कहा जा सके कि ये वेरिएंट पुराने वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा गंभीर है।

डॉ स्वामीनाथन ने कहा कि दुनियाभर में ओमिक्रॉन के 300 से अधिक सब वेरिएंट मौजूद हैं। एक्स बीबी भी ओमिक्रॉन का ही एक सब वेरिएंट है, लेकिन ये इम्यूनिटी को चकमा दे सकता है और एंटीबॉडी को भी बेअसर कर सरता है। ऐसे में एक्स बीबी की वजह से आने वाले दिनों में कुछ देशों में संक्रमण की एक और लहर देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि WHO BA.5 और BA.1 के डेरिवेटिव्स को भी ट्रैक कर रहा है, जो अधिक ट्रांसमिसिबल और इम्यून-इवेसिव हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वायरस विकसित होता है, यह और अधिक फैलने वाला होता जा रहा है, जो एक खतरे का संकेत हो सकता है। ऐसे में हमें हमें निगरानी और ट्रैक करना जारी रखना होगा, हमने देखा है कि कई देशों में कोविड टेस्टिंग कम हो गई है, पिछले कुछ महीनों में जीनोमिक सीक्वेंसिंह में भी कमी आ रही है। अब इसे बढ़़ाने की जरूरत है जिससे इस वेरिएंट के संक्रमित मरीजों की जल्द से जल्द पहचान करके इलाज किया जाए।

सभी देशों को टेस्टिंग, ट्रेकिंग और सीक्वेंसिंग बढ़़ानी होगी। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इससे इस वेरिएंट को काबू करने में मदद मिलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *