बड़ी वारदात: मामूली बात को लेकर Auto Driver की बेरहमी से की हत्या, घटना CCTV कैमरे में कैद

You are currently viewing Punjab में बड़ी वारदात, मामूली बात को लेकर Auto Driver की बेरहमी से हत्या, घटना CCTV कैमरे में कैद

Big incident in Punjab, auto driver brutally murdered over a trivial matter, incident captured in CCTV camera

 बड़ी वारदात: मामूली बात को लेकर Auto Driver की बेरहमी से की हत्या, घटना CCTV कैमरे में कैद

 

  • पठानकोट: Punjab में बैखौफ अपराधियों का आंतक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन अपराधी तेजधार हथियारों से हत्या और गोलाबारी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

ऐसा ही एक मामला बीती रात Pathankot के अधीन आती Housing Board Colony से सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने मामूली बात को लेकर एक auto driver की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुर कर दी है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने Police को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सन्नी उर्फ लंडा ऑटो चलाता है और वह दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं। उसने बताया कि सन्नी स्थानीय Housing Board Colony में रहता था बीती रात 8 बजकर 40 मिन्ट के करीब जब सन्नी अपने घर से बाहर Colony में आया तो वहां पहले से ही एक कार में बैठे कुछ युवकों ने उसपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर तड़पता रहा इसके बाद उसे आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए civil hospital के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया लेकिन गंभीर चोटें तथा अधिक खून बह जाने का कारण डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि यह सारी वारदात वहां लगे cctv cameras में कैद हो गई है।

वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची Police ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और cctv footage को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। Police अधिकारियों का कहना है कि cctv footage के आधार पर जल्द ही अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *