बड़ी वारदात; बंदूक की नोक पर सब्जी कारोबारी के परिवार को बंधक बना, लाखों की नकदी और गहने लूटकर बदमाश हुए फरार
जालंधर : जालंधर में शीतल नगर से सटे न्यू रसीला नगर की गली नंबर-3 में सुबह हथियारबंद लुटेरों ने सब्जी विक्रेता के घर में घुसकर गन पॉइंट पर गहने और नकदी लूट कर फरार हो गए। सब्जी कारोबारी के घर पर हथियारबंद हमलावरों ने करीब 12 लाख की नकदी और 15 लाख के गहने लूट लिए।
वारदात की सूचना मिलते थाना-1 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। सब्जी विक्रेता रंजन ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। तड़के सुबह नकाबपोश लुटेरे उनके घर में घुस आए। लुटेरों ने आते ही पूरे परिवार को गन-पॉइंट पर बंधक बना लिया और करीब 12 लाख रुपए कैश और 15 लाख के गहने चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास एरिया में सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए हैं। पुलिस का कहना है कि लुटेरे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।









Leave a Reply