बड़ी खबरः बटाला में पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या

You are currently viewing बड़ी खबरः बटाला में पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या

Big news: Former BSF jawan and his wife brutally murdered in Batala

बड़ी खबरः बटाला में पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या

  •  बटाला: गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आते बटाला के गांव मीका में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव में पूर्व बीएसएफ जवान और उसकी पत्नी की अज्ञात कातिलों से बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान पूर्व बी.एस.एफ. जवान लश्कर सिंह निवासी गांव मीके और उसकी पत्नी अमरीक कौर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार वारदात का उस वक्त पता चला जब ग्रामीणों को संदेह होने पर घर में घुसे तो देखा कि दोनों पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे। इसी बीच ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दो-तीन दिन पहले किसी ने उनकी हत्या की है। घटना के पीछे के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

फिलहाल पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि पति-पत्नी दोनों अपने घर में मौजूद थे और घर के बाहर ताला लगा हुआ था। मृतक का बेटा दुबई में रहता है तथा उसके आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *