बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में एक बार फिर चली गोली, 1 और जवान की हुई मौत

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में एक बार फिर चली गोली, 1 और जवान की हुई मौत

 

बठिंडा: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में जवानों की मौत का सिलसिला जारी है। अब एक अन्य घटना में एक और जवान की गलती से गोली चलने से मौत हो गई। इससे एक दिन पहले ही अल सुबह करीब साढ़े 4 बजे 4 जवानों की मौत हो गई थी। हालांकि, अधिकारी का कहना है कि दोनों ही घटनाओं के आपस में कोई तार नहीं है। फिलहाल, घटना की जांच जारी है।

सेना की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई है कि बुधवार को चेतावनी जारी होने के बाद एक जवान अपना हथियार तैयार कर रहा था। उस दौरान गलती से गोली चल गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बठिंडा रेंज एडीजीपी एसपीएस परमार ने जानकारी दी है कि शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के बीच कोई कनेक्शन नहीं मिला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *