फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद ढही इमारत; चार की मौत- कई लोग मलबे में दबे
मेरठ : मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग मलबे में दबे हुए है। सूत्रों के अनुसार लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सत्यकाम नामक स्कूल के सामने घर के अंदर ही साबुन की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है।
explosion in soap factory: यह साबुन फैक्ट्री मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी आलोक गुप्ता और गौरव गुप्ता की है और संजय गुप्ता का मकान किराए पर लेकर फैक्ट्री चलाई जा रही थी। मंगलवार सुबह फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी मलबे में दब गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद एसएसपी और डीएम समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच चुकेे हैं और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार जब मलबा हटाया जा रहा था, तभी दोबारा विस्फोट हो गया। इसके बाद मकान का मलवा करीब 25 फीट दूरी तक बिखर गया। मौके पर मौजूद कई लोगों के सिर में ईंट के टुकड़े लगे। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ को करीब 50 मीटर दूर कर दिया है।









Leave a Reply