
फिरोजपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, डेढ़ करोड़ रुपए की हेरोइन सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार
फिरोजपुरः नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन के साथ 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी रणधीर कुमार ने बताया कि बीती रात एएसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए गांव मधरे के रेलवे फाटक के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली के रोहित नाम का व्यक्ति हेरोइन पीने और बेचने का आदी है जो इस समय फिरोजपुर शहर की ओर से किले वाला चौक की तरफ आ रहा है तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत नाकाबंदी करते हुए नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिससे तलाशी लेने पर उससे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि एएसआई हरमीत चंद के नेतृत्व में थाना घल्ल खुर्द की पुलिस जब एएसआई गुरचरण सिंह के नेतृत्व में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए लुहाम रोड मुदकी शमशान घाट के पास पहुंची तो पुलिस पार्टी को एक संदिग्ध युवक पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे की ओर भागने लगा, जिसे शक के आधार पर गिरफ्तार करके जब पुलिस ने पूछताछ की तो पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बताया।
एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि सीआईए फिरोजपुर की पुलिस जब सब इंस्पेक्टर बूटा सिंह के नेतृत्व में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर एक धार्मिक स्थल के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली के संदीप कुमार उर्फ दीप तथा सूरज उर्फ धोनी हेरोइन पीने और बेचने के आदि हैं , जो आज भी सफेद रंग की दिल्ली नंबर कार पर सवार होकर हेरोइन बचने के लिए गुरुहरसहाए की तरफ से गुदड ढंडी रोड द्वारा गांव लखों के बहराम की और आ रहे हैं तो पुलिस पार्टी द्वारा नाकाबंदी करके कार पर आ रहे नामजद दोनों व्यक्तियों को काबू किया गया जिनसे तलाशी लेने पर 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नशा तस्करों के खिलाफ थाना सदर, फिरोजपुर थाना घल्लखुर्द और थाना लखों के बहराम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है ।








Leave a Reply