फ़ौज में अग्निवीर की भर्ती के लिए फिजिकल प्रशिक्षण सी- पॉइट कैंप थेह कांजला में शुरू – कैप्टन अजीत सिंह

 

फ़ौज में अग्निवीर की भर्ती के लिए फिजिकल प्रशिक्षण सी- पॉइट कैंप थेह कांजला में शुरू – कैप्टन अजीत सिंह

ज़िला जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और तरनतारन के इच्छुक नौजवान उठा सकते है प्रशिक्षण का लाभ

इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 83601- 63527 और 69002- 00733 पर करे संपर्क

MBD NEWS जालंधर, 03 जुलाई फ़ौज में बतौर अग्निवीर के तौर पर भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को फिजिकल परीक्षा की तैयारी के लिए सी- पॉइट कैंप कपूरथला में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि ज़िला जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और तरनतारन के युवा जो अग्निवीर का लिखित पेपर पास कर चुके है और फिजिकल टैस्ट की तैयारी करना होते है वह सी- पॉइट कैंप थेह कांजला, कपूरथला में मुफ़्त तैयारी कर सकते है।

उन्होंने आगे बताया कि जो युवक पंजाब पुलिस और सी.आर.पी.एफ., बी.एस.एफ.की भर्ती की तैयारी करना चाहते है वह युवा लिखित पेपर और फिजिकल टैस्ट के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ की फोटो कापियां जैसे आधार कार्ड, दसवीं क्लास या बारहवीं क्लास का सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट और दो पासपोर्ट साईज़ फोटोग्राफ और आनलाइन रजिस्ट्रेशन की फोटो कापी ले कर कैंप में रिपोर्ट कर सकते है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण दौरान युवाओं को रिहायश और खाना मुफ़्त दिया जाएगा।

इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए युवा मोबायल नंबर 83601- 63527 और 69002- 00733 पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सी- पॉइट कैंप थेह कांजला में चलाए जा रहे मुफ़्त प्रशिक्षण क्लासों का अधिक से अधिक लाभ उठाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *