प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल के नीचे बने मन्दिर में हुई मां त्रिपूरमालिनी और मां Baglamukhi की प्राण प्रतिष्ठा, राजनीतिक व धार्मिक हस्तियों ने पहुंच लिया आशीर्वाद

प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल के नीचे बने मन्दिर में हुई मां त्रिपूरमालिनी और मां Baglamukhi की प्राण प्रतिष्ठा, राजनीतिक व धार्मिक हस्तियों ने पहुंच लिया आशीर्वाद

 

  • जालंधरः प्राचीन शिव मंदिर महानगर के अंतर्गत आते प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल, पुरानी रेलवे रोड में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान शिव अमृतवाणी पाठ और मां त्रिपूरमालिनी जी की चौकी हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में नतमस्तक हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस संबंध मिली जानकारी के अनुसार प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल, पुरानी रेलवे रोड में सिद्ध शक्तिपीठ विश्वमुखी मां त्रिपुरमालिनी दरबार सहित शिव परिवार, श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण दरबार, मां बगलामुखी जी दरबार, शनि देव जी, सिंदूरी हनुमान जी की दिव्य एवं आकर्षक मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गईं। इस दौरान मां त्रिपुरमालिनी जी की चौकी का आयोजन किया गया जिसमें प्रख्यात गायक राज कुमार सहगल, चीनू सहगल, वीनू सहगल, शैंकी सहगल,, समीर सहगल ने चौकी में मां का गुणगान किया।

मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आचार्य मनीष तिवारी, पंडित रवि शुक्ला, पंडित राम सुमिरन, पंडित चक्र प्रशाद जोशी द्वारा करवाया गया। प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय ओम प्रकाश खोसला की जन्म शताब्दी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में उनकी मूर्ति और विश्व विख्यात अमर भजन लेखक संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय ओम प्रकाश खोसला की जन्म शताब्दी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में उनकी मूर्ति और विश्व विख्यात अमर भजन लेखक स्वर्गीय बलबीर निर्दोष जी की मूर्ति की स्थापना की गई। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान यादव खोसला और अन्य सदस्यों मानव बजाज, रमेश सहदेव, गोविंद खोसला, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव ने आए हुए सभी भक्तों का अभिवादन किया।

इस मौके पर मां का आशीर्वाद लेने के लिए विशेष रूप से विधायक बावा हैनरी, विधायक रमन अरोड़ा, दिनेश ढल्ल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, भाजपा देहाती प्रधान अमरजीत अमरी, पूर्व मेयर जगदीश राजा, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज पहुंचे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *