प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते पंजाब में कल सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान,लेकिन कई स्कूलों ने की सरकारी आदेश की अवहेलना…
कुछ प्राइवेट स्कूलों के द्वारा सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए सरकार द्वारा एलानी गई छुट्टी के बावजूद भी स्कूल खुले रखे
सरकार के आदेशों को दिखाया ठेंगा
चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते राज्य में कल सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने बादल के सम्मान में गुरुवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

वहीं, प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख बादल (95) ने मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
शिअद ने यह फैसला लिया है कि श्री बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह दस बजे यहां सेक्टर-28 स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनता उन्हें 12 बजे तक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर उनके मुक्तसर जिले में उनके पैतृक बादल गांव तक जाएगी। यह यात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेगी जहां गुरुवार 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।









Leave a Reply