पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जालंधरः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर देश विरोधी नारे लिखने के मामले में पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब जालंधर की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रमन सिंह गिल व सैम मसीह के रूप में हुई हैं। और दोनो आरोपी अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बता दें कि 29 अगस्त को संविधान चौक के पास लगी पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह की प्रतिमा पर आरोपियों ने देश विरोधी नारे लिखे थे। उस दिन राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेडां वतन पंजाब दीयां का उदघाटन करने के लिए पहुंचना था।
गौरतलब है कि देश विरोधी नारे लिखने के लिए कुल 5 आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। यह आरोपी नारे लिखने के बाद स्काई लार्क चौक, पटेल चौक और मकसूदां चौक से होते हुए अमृतसर की तरफ निकल गए थे। जिक्रयोग्य है कि जालंधर के इस चौराहे पर चौबीस घंटे पुलिस तैनात रहती है। पुलिस की आंख में धूल झोंक कर शरारती तत्व नारे लिखकर भाग गए थे। इतने व्यस्त चौक पर इस तरह की घटना हो गई लेकिन किसी को भनक तक न लगी। वहीं, पुलिस द्वारा तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में भी उन्होंने ही देश विरोधी नारे लिखे थे। पुलिस कमिश्नर जल्द ही इस मामले को लेकर खुलासा कर सकते है।








Leave a Reply