पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हाइवे पर मोटरसाइकिल छीनने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

You are currently viewing जालंधऱ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हाइवे पर मोटरसाइकिल छीनने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

Jalandhar police got big success, 2 members of the gang who snatched motorcycle on the highway arrested

 पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, हाइवे पर मोटरसाइकिल छीनने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

 

जालंधर : महानगर में पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने बिना नंबर के 3 मोटरसाइकिल व घातक हथियार बरामद किये हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इस संबंधी जानकारी देते एसपी नकोदर हरजिंदर सिंह ने बताया कि सदर थानाध्यक्ष पलविंदर सिंह का नेतृत्व एस.आई जसवीर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नकोदर-जालंधर मार्ग पर ग्राम मुधा गेट पर नाकाबंदी की थी। मुखबिर ने बताया कि गांव साहम को जाते रसते पास श्मशानघाट में जालंधर-शाहकोट हाइवे पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 सदस्य अमनदीप सिंह उर्फ ​आमना निवासी नकोदर व सुखजीवन सिंह उर्फ ​​जीवन निवासी मीरापुर नकोदर काबू कर उनसे बिना नंबर 3 मोटरसाइकिल व घातक हथियार बरामद कर इनके खिलाफ सदर नकोदर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और उनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *