पंजाब सरकार देगी महिलाओं को बड़ी खुशखबरी, जल्द आएंगे खाते में 1000 रुपए… पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़: पंजाब सरकार जल्द ही महिलाओं को एक बड़ी खुशखबरी देने जा रही है, जिसके तहत विधानसभा चुनावों के दौरान आप पार्टी द्वारा किए गए महिलाओं को 1 हजार रुपए देने के वायदे को अब जल्द ही अमली जामा पहना सकती है। जिसके तहत जल्द ही सरकार महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए देने की तैयारी कर रही है और सरकार द्वारा इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में केवल उन्हीं महिलाओं को यह सहायता राशि देने पर विचार किया जा रहा है जो अकेले घर का बोझ उठाती हैं और इन महिलाओं की रोजाना की कमाई से ही पूरा घर चलता है।
इस संबंधी जानकारी देतीं कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के मुताबिक विभागीय स्तर पर सारा डाटा जुटा लिया गया है। जल्द ही पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजी जाएगी और मंजूरी मिलते ही इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। जानकारी देते मंत्री ने बताया कि पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने से सरकारी खजाने पर 125 करोड़ का बोझ पड़ने का अनुमान है। राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पूरी योजना को एक साथ लागू करना संभव नहीं है। विभाग के पास ऐसी महिलाओं के आंकड़े हैं।
बेशक सरकार सभी महिलाओं को 1000 रुपये देने के लिए दृढ़ है, लेकिन अगर कोई महिला यह राशि नहीं लेना चाहती तो यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उसे इस राशि को छोड़ने का अधिकार दे। इसलिए प्रयास है कि इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए ताकि पंजाब की हर जरूरतमंद महिला को इसका लाभ मिल सके।








Leave a Reply