पंजाब सरकार अब कराएगी बुजुर्गों को ‘तीर्थ यात्रा’

You are currently viewing पंजाब सरकार अब कराएगी बुजुर्गों को ‘तीर्थ यात्रा’

पंजाब सरकार अब कराएगी बुजुर्गों को ‘तीर्थ यात्रा’

  • पंजाब कैबिनेट की बैठक सोमवार को हुई जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। मान सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को मंजूरी दे दी है। आप सरकार लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए विशेष ट्रेनें और वोल्वो बसें चलाएगी। यह योजना 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर यह योजना शुरू होगी।

सरकार बुजुर्गों को हजूर साहिब, नांदेड़ साहिब, पटना साहिब, वाराणसी, आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो, ज्वालाजी, नैना देवी, चिंतपूर्णी और सालासर धाम की यात्रा करवाएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई। इस यात्रा के लिए 40 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है।

पंजाब की कैबिनेट मीटिंग में व्यापारियों और उद्योगपतियों को बड़ी राहत दी है। सरकार वेल्यू एडेड टैक्स, सीएसटी, पंजाब इफ्रास्ट्रक्टचर, सेल्स, पंजाब टैक्स एंड लग्जरी टैक्स, पंजाब इंस्टीटयूट टैक्स स्कीम से जुड़े केसों को निटपाने के लिए वन टाइम सेटलमेंट पालिसी लेकर आई है। यह कुल 61847 केस बनते हैं। इसमें पंजाब वेट के सबसे ज्यादा 32 हजार से अधिक केस लंबित हैं। इससे पहले कांग्रेस सरकार के समय दो स्कीम आई थी, लेकिन यह फेल हो गई थी। जबकि अब पूरी रिसर्च के बाद स्कीम बनाई गई। इसमें 39 हजार 747 केस है। जिनका एक लाख तक का टैक्स और पेनल्टी व ब्याज बकाया है। इसमें माफ किया है। एक लाख से एक करोड़ रुपये का जिन लोगों का टैक्स है उन्हें 50 फीसदी की राहत दी है, जबकि 50 फीसदी का भुगतान करना होगा। इससे 19361 व्यापारियों का राहत मिलेगी। स्कीम 15 नवंबर से 15 मार्च तक चलेगी। स्कीम में टैक्स भरकर सर्टिफिकेट ले सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *