पंजाब में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद खुला रेल यातायात, अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी सहित रवाना हुईं कई ट्रेनें
फिरोजपुरः बीते करीब 9 दिनों से ट्रेन ट्रैकों पर लगातार प्रदर्शन कर रही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ हई लंबी बैठक के बाद राज्य में नौवें दिन सात जिलों में रेल ट्रैक पर बैठे किसानों ने धरना हटा लिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद किसानों ने अपना आंदोलन 4 जनवरी तक के लिए मुल्तवी कर दिया। जिसके बाद अमृतसर से आज कई ट्रेनें रवाना होंगी। वहीं दूसरी तरफ कुछ गाड़ियों को चलने में एक से दो दिन का समय लग सकता है।
रेलवे ट्रैक खाली किए जाने के बाद उत्तर रेलवे की टीम ने सिक्योरिटी व सेफ्टी जांच मंगलवार शाम ही पूरा कर लिया था। जिसके बाद कुछ गाड़ियां, जिन्हें शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा था, मंगलवार रात अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। वहीं आज सुबह अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी (12460) ने अमृतसर से अपने समय अनुसार रफ्तार पकड़ी, लेकिन 6 गाड़ियां ऐसी हैं, जिन्हें पटरी पर लौटने के लिए कुछ दिन का समय लग जाएगा।
आज सुबह अमृतसर से सबसे पहले ट्रेन अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12030) रवाना हुई। उसके बाद अमृतसर-नई दिल्ली सूपर फास्ट (12460), अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल (12926), अमृतसर-न्यूजलपाइगुड़ी (04654), अमृतसर-जयनगर (14650), अमृतसर -नई दिल्ली (12498), अमृतसर -चंडीगढ़ (12412), अमृतसर -हावड़ा (13006), अमृतसर -मुंबई (12904), अमृतसर -सहरसा (15212), अमृतसर -देहरादून (14632) और अमृतसर -विशाखापटनम (20808) अमृतसर से रवाना होंगी।








Leave a Reply