पंजाब में फ्री बिजली की शर्तों पर घिरी आम आदमी पार्टी की सरकार, विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल, बोले- सरकार ने पंजाबियों ते साथ किया धोखा
चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार द्वारा फ्री बिजली के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र की शर्तों को लेकर एक बार फिर से सियासी घमासान मच गया है। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों द्वारा पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने ऐसी कोई शर्तें नहीं लागू की थीं, परन्तु अब चुनाव जीतने के बाद पंजाब की जनता पर इन शर्तों को थोप कर पंजाबियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने आप सरकार द्वारा जारी स्वघोषणा पत्र की शर्तों को गिनवाया है। वहीं इस संबंधी अभी तक पंजाब सरकार की ओर से कोई भी आधारिक बयान सामने नहीं आया है।
जानकारी अनुसार रविवार को पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग, अकाली दल के सीनियर नेता डा. दलजीत सिंह चीमा द्वारा आप सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। राजा बड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की 600 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी महज सियासी स्टंट साबित हुई। सरकार की हिदायतों के मुतताबिक जो भी परिवार इनकम टैक्स देता है, सरकारी पेंशन लेता है या सरकारी कर्मचारी है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने शर्तें लगाकर पंजाबियों से धोखा किया है। अब ऐसी शर्तें क्यों?
सीनियर अकाली नेता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि सरकार की शर्तों से 80% परिवार फ्री बिजली सुविधा से बाहर हो गए। भगवंत मान की सरकार ने पंजाबियों से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि यह हैरानीजनक है कि कुछ दिन पहले सीएम मान ने इस स्कीम से 51 लाख परिवारों को फायदा पहुंचने का दावा किया था। अब यह शर्तों वाला नोटिफिकेशन आ गया है। साफ है कि सीएम के सारे दावे खोखले और जमीनी हकीकत से दूर हैं।








Leave a Reply