पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते 14 मई से स्कूलों में होगी छुट्टी, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

You are currently viewing पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते 14 मई से स्कूलों में होगी छुट्टी, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

Due to the scorching heat in Punjab, there will be a holiday in schools from May 14, the Chief Minister tweeted.

पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते 14 मई से स्कूलों में होगी छुट्टी, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

 

चंडीगढ़ः पंजाब में लगातार पिछले कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने पंजाब के सभी स्कूलों में 14 मई से छुट्टी करने का निर्णय किया है। जिसके बाद पंजाब के सभी स्कूलों में 14 मई से छुट्टियां कर दी जाएंगी। इस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अचानक गर्मीN की लहर और हजारों अभिभावकों और शिक्षकों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए पंजाब के सभी स्कूलों को 14 मई से गर्मी की छुट्टी करने का निर्णय लिया गया है।

जानकारी अनुसार इससे पहले इससे पहले पंजाब की सरकार ने राज्य के स्कूलों के समय में बदलाव का ऐलान किया। लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से राज्य की सरकार ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का फैसला किया। नई टाइमिंग के मुताबिक प्राथमिक पाठशाला सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक लगेंगी। वहीं छठी से 12वीं तक की कक्षा सुबह 7 बजे से 12.30 बजे तक लगेंगी।

मार्च-अप्रैल महीने में ही देश के अलग-अलग हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो 2 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इसके साथ ही तापमान चढ़ा हुआ रहेगा। 3 मई से मौसम में बदलाव होगा और प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल छाएंगे। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को पंजाब और चंडीगढ़ में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। दूसरी तरफ पंजाब के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *