पंजाब पुलिस हिरासत में मुर्गा; तारीख पर होगी कोर्ट में पेशी, जानें क्या है पूरा मामला

पंजाब पुलिस हिरासत में मुर्गा; तारीख पर होगी कोर्ट में पेशी, जानें क्या है पूरा मामला

 

बठिंडा में आयोजित एक कंपटीशन में मुर्गों को लड़ाया जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो सभी आयोजक तो फरार हो गए. ऐसे में पुलिस ने एक मुर्गे को हिरासत में लिया है. पुलिस ने इस मुर्गे को केस प्रापर्टी बनाते हुए आयोजकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है.

 

पुलिस हिरासत में मुर्गा, तारीख पर होगी कोर्ट में पेशी, जानें पूरा मामला

मुर्गे की लड़ाई (फाइल फोटो)

पंजाब के बठिंडा में मुर्गों की लड़ाई कराने का मामला सामने आया है. इसके लिए विधिवत कंपटीशन और जीतने वाले मुर्गे के मालिक को इनाम देने की भी व्यवस्था थी. यह कंपटीशन चल ही रहा था कि, पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आयोजकों में तीन से लोगों को अरेस्ट किया है. वहीं एक मुर्गे को भी हिरासत में लेते हुए उसे केस प्रापर्टी बनाया है. फिलहाल पुलिस ने कोर्ट में पेशी के बाद इस मुर्गे को एक मुर्गा पालक के पास रखा गया है. मुर्गा पालक को हिदायत दी गई है कि मुर्गे को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. इससे मुर्गा पालक की सिरदर्दी बढ़ गई है.

मामला बठिंडा के ब्लूआना गांव का है. पुलिस के मुताबिक हाल ही में इस गांव में मुर्गों की प्रतियोगिता हुई थी. इस प्रतियोगिता में मुर्गों को लड़ाया जा रहा था. गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की. इस दौरान सभी आयोजक तो मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल से एक मुर्गे को पकड़ लिया था. पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर एक मुर्गा पालक के पास पहुंचा दिया. वहीं बाद में आयोजकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तीन लोगों को अरेस्ट भी कर लिया.

पॉल्ट्री फार्म में रखवाया मुर्गा

पुलिस के मुताबिक चूंकि इस मुकदमे में मुर्गा केस प्रापर्टी है. इसलिए उसके सार संभाल के लिए उसे एक मुर्गा पालक के पास रखवा दिया गया है. पुलिस नियमित वहां जाकर मुर्गे की खोज खबर भी ले रही है. मुर्गा पालक को हिदायत दी गई है कि इस मुर्गे को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में तीन आयोजकों को अरेस्ट कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि मुर्गों की लड़ाई वाली इस प्रतियोगिता में कुल 11 पुरस्कार रखे गए थे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *