पंजाब जेल से मंगवाई गई थी 200 करोड़ रुपये की पाकिस्तानी ड्रग, ATS ने इस तरह फेल किया प्लान

पंजाब जेल से मंगवाई गई थी 200 करोड़ रुपये की पाकिस्तानी ड्रग, ATS ने इस तरह फेल किया प्लान

 

 

भारतीय तटरक्षक बल के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान राज्य के तट पर अरब सागर में एक मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

पंजाब जेल से मंगवाई गई थी 200 करोड़ रुपये की पाकिस्तानी ड्रग, ATS ने यूं फेल किया प्लान

 

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक संयुक्त अभियान में बुधवार को एक पाकिस्तानी नाव को भारतीय जलक्षेत्र में छह मील अंदर पकड़ लिया। नाव में 40 किलो ड्रग्स लदा हुआ था। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय तटरक्षक बल के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान राज्य के तट पर अरब सागर में एक मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

गुजरात एटीएस के शीर्ष सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि ड्रग्स पंजाब की एक जेल से मंगवाई गई थी। गुजरात एटीएस के सूत्रों ने बताया कि पंजाब जेल के अंदर एक विदेशी नागरिक ने पाकिस्तान से मादक पदार्थ की ये खेप मंगवाई थी। पाकिस्तान से खेप गुजरात जा रही थी और फिर इसे पंजाब ले जाया जाता। सूत्रों ने बताया कि विदेशी नागरिक का नाम और अन्य सभी डिटेल पंजाब पुलिस को दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि नौका चालक दल के सदस्य छह पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में ले लिया गया है। नाव के साथ चालक दल के छह सदस्यों को आगे की जांच के लिए जखाउ लाया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, “हेरोइन को गुजरात तट पर उतारे जाने के बाद सड़क मार्ग के जरिए पंजाब ले जाया जाना था। गुप्त सूचना के आधार पर हमने पाकिस्तान से चली नौका को रोका और छह पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ लिया, जिनके पास से 40 किलोग्राम हेरोइन मिली है।” उन्होंने कहा कि जब्त नौका के साथ एटीएस और तटरक्षक बल के अधिकारियों के आज जखाऊ तट पर पहुंचने की उम्मीद है।

ज्ञात हो कि तटरक्षक बल और राज्य एटीएस ने अतीत में भी गुजरात तट से नशीली दवाओं की तस्करी के इसी तरह के प्रयासों को विफल किया है। अक्टूबर 2021 में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 2,988 किलोग्राम हेरोइन की खेप जब्त की गई थी, जिसकी कीमत 21,000 करोड़ रुपये आंकी गई थी। यह गुजरात तट के पास सबसे बड़ी नशीली दवाओं में से एक थी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *