पंजाब को दहलाने की साजिश हुई बेनकाब, अमृतसर पुलिस ने 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार
अमृतसरः महानगर में पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद 3 ग्रेनेड, 1 लाख की नकदी और कार बरामद की है। पकड़े गए दोनों आतंकियों की पहचान फिरोजपुर के गांव बारेके निवासी प्रकाश सिंह और गांव अलीके निवासी अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी फिरोजपुर के गांव बारेके निवासी प्रकाश सिंह और गांव अलीके निवासी अंग्रेज सिंह कार में दबुर्जी के पास ग्रीन फील्ड व गार्डन एनक्लेव में एक सफेद रंग की ब्रीजा कार में घूम रहे हैं। और इनके पास भारी मात्रा में गोला बारूद भी है और वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने ग्रीन फील्ड व गार्डन ऐनक्लेव में सर्च अभियान चला दिया।
पुलिस सर्च के दौरान कार तक पहुंचने में सफल रही। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से तलाशी के दौरान 3 हैंड ग्रेनेड बरामद कर लिए। आरोपियों से 1 लाख रुपए भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।








Leave a Reply