पंजाब के गुरदासपुर में पहुंच अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने नए बस स्टैंड का शुभारंभ

पंजाब के गुरदासपुर में पहुंच अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने नए बस स्टैंड का शुभारंभ

 

गुरदासपुर -दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गुरदासपुर के नए बस स्टैंड का शुभारंभ किया। इसके बाद न्यू बस स्टैंड के पास इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ग्राउंड में पंडाल में पहुंचे।

दोनों नेता गुरदासपुर में 1854 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से गुरदासपुर और आस-पास के लोगों को फायदा पहुंचेगा। इस दौरान सीएम भगवंत मान CNG प्रोजेक्ट, चीनी मिल, सरकारी ITI गुरदासपुर वासियों को सौंपने वाले हैं। बटाला से विधायक व आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से आज से गुरदासपुर में विकास क्रांति की नई शुरुआत की जा रही है। सीमावर्तीय जिले गुरदासपुर और पठानकोट के लिए यह ऐतिहासिक पल है। रैली संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *