पंजाब के इस गैंगस्टर ने दी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को धमकी, बोला- मेरे पास सबकी फोटो, अफसरों की सुरक्षा बढ़ाई
चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी दिल्ली पुलिस की स्पैशल सेल में तैनात सभी अफसरों को गैंगस्टरों द्वारा धमकियां दी जा रही है, जिसके बाद अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सभी अधिकारियों की सुरक्षा को बढ़ा दिया है, वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी है। बता दें कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा ने पुलिस अफसरों को धमकी दी। पुलिस द्वारा जिन अफसरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है इसमें स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल, डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, डीसीपी राजीव रंजन के लिए वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा है कि उसके पास पुरी स्पेशल सेल टीम की फोटो है। पंजाब में घुसने की कोशिश की तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। इस धमकी के बाद स्पेशल सेल के सीपी, डीसीपी समेत 12 पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाई है। इस पोस्ट के बाद अधिकारी अलर्ट हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब गैंगस्टरों को दबोचने में स्पेशल सेल अधिक तेजी लाने जा रही है। स्पेशल सेल के अधिकारियों द्वारा गैंगस्टरों को दबोचने के लिए जो ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं उन्हें जल्द पूरा करने के अफसरों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
बता दें कि लखबीर सिंह लंडा खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर है, जो आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर काम करता है। इन दोनों को पाकिस्तानी आतंकी संगठनों और खुफिया एजेंसियों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन इस बीच सूचना आई थी कि हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई।








Leave a Reply