पंजाब :आज होने जा रही है खेल मंत्री मीत हेयर की शादी, मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर बनेगी दुल्हन

पंजाब :आज होने जा रही है खेल मंत्री मीत हेयर की शादी, मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर बनेगी दुल्हन

 

चंडीगढ़  : पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर आज शादी बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह मेरठ की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर से शादी करेंगे। डॉ. गुरवीन कौर मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह बाजवा की बेटी है। दोनों ने पिछले हफ्ते रविवार को मेरठ में सगाई की थी। गुरवीन कौर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बतौर रेडियोलॉजिस्ट काम करती हैं। वहीं गुरमीत सिंह पंजाब की AAP सरकार में खेल मंत्री हैं।

Punjab Sports Minister Meet Hayer’s wedding today : गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ गुरवीन की शादी में कई VVIP मेहमान पहुंच सकते हैं। क्योंकि जिस रिसोर्ट में यह शादी होने वाली है, वह रिसोर्ट पंजाब के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से महज 2 से 3 किलोमीटर दूरी पर है। इसके अलावा पंजाब सरकार के कई बड़े मंत्री भी यहां पहुंचेगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *