पंचतत्व में विलीन हुए यू पी के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव ने दी पिता को मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए यू पी के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव ने दी पिता को मुखाग्नि

 

नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर को उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार हुआ। नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी गई। अखिलेश यादव ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों ने धरती पुत्र अमर रहें के नारे लगाए। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा गया था।

इससे पहले मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर अखिलेश यादव के घर के अंदर रखा हुआ था और बाहर भारी भीड़ जमा थी। लोगों को शांत करने के लिए जैसे ही धर्मेंद्र यादव अंदर से बाहर आए तो वह फूट-फूटकर रो पड़े। दीवार पर सिर रखकर भी रो रहे थे। लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन कर रहे थे और शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे।

बता दें, गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में निधन के बाद सोमवार की शाम मुलायम का पार्थिव शरीर सैफई लाया गया। देर रात तक अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सीएम योगी भी सैफई कोठी पर पहुंचे और मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *