नशा तस्करी के खिलाफ शेडी मुहिम में STF ने 7 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 2.37 लाख की ड्रग मनी समेत भारी मात्रा में नशीला पदार्थ किया जब्त..
चंडीगढ़/अमृतसर : फार्मा ओपीऑड्ज़ के विरुद्ध बड़ी ख़ुफिय़ा कार्यवाही करते हुए पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित फार्मा फैक्ट्री से चल रहे साईकोट्रोपिक पदार्थों के निर्माण और सप्लाई ईकाइयों के अंतरराज्यीय ग़ैर-कानूनी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव दी।
यह कार्यवाही स्पेशल टास्क फोर्स, बॉर्डर रेंज, अमृतसर द्वारा गिरफ़्तार किए गए तरनतारन के गाँव कोट मुहम्मद खान के सुखविन्दर सिंह उर्फ धामी और अमृतसर के गोविन्द नगर के जसप्रीत सिंह उर्फ जस्स नामी दो नशा तस्करों के अगले-पिछले संबंधों की तीन महीनों तक की बारीकी से जांच के उपरांत की गई है। बताने योग्य है कि इन तस्करों को इस साल फरवरी महीने ब्यास से 4.24 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत गिरफ़्तार किया गया था।
पाँच राज्यों में चलाए गए इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा कुल 7 नशा तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार किया गया है, और 70.42 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल, 2.37 लाख रुपए की ड्रग मनी और 725.5 किलो नशीले ट्रामाडोल पाउडर की प्रभावी बरामदगी हुई है। इन पाँच राज्यों में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन दो नशा तस्करों की गिरफ़्तारी के बाद एसपी एसटीएफ विशालजीत सिंह और डीएसपी एसटीएफ वविन्दर कुमार के नेतृत्व अधीन पुलिस टीमों ने इस रैकेट के मुख्य सरगना ऐलेक्स पालीवाल को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ट्रेस करके गिरफ़्तार करने में कामयाबी हासिल की है, और उसके कब्ज़े से 9.04 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.37 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की।
उन्होंने बताया कि दोषी ऐलेक्स पालीवाल के खुलासे के उपरांत हिमाचल प्रदेश में कार्यवाही करते हुए ड्रग कंट्रोल अफ़सर सुखदीप सिंह और रमनीक सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीमों ने बायोजैनेटिक ड्रग प्राईवेट लिमिटेड की जांच की और रिकॉर्ड ज़ब्त किए। इन रिकॉर्डों से पता लगा कि कंपनी ने केवल आठ महीनों में 20 करोड़ से अधिक एल्पराज़ोलम गोलियों का निर्माण किया। रिकॉर्डों से महाराष्ट्र की मैसर्ज ऐस्टर फार्मा को की जाने वाली सप्लाई का भी पता लगा। इस सम्बन्धी अधिक जांच से बद्दी स्थित बायोजैनेटिक ड्रग प्राईवेट लिमिटेड की दूसरी फार्मा निर्माण कंपनी स्माईलैक्स फार्मा कैम ड्रग इंडस्ट्रीज का पर्दाफाश हुआ।









Leave a Reply