नवजोत सिद्धू का आप सरकार पर बड़ा हमला, बोले, सरकार अपने वायदे से मुकरी, 601 यूनिट बिजली पर पूरा बिल सामान्य वर्ग से धोखा

You are currently viewing नवजोत सिद्धू का आप सरकार पर बड़ा हमला, बोले, सरकार अपने वायदे से मुकरी, 601 यूनिट बिजली पर पूरा बिल सामान्य वर्ग से धोखा

Navjot Sidhu’s big attack on the AAP government, said, the government reneged on its promise, the entire bill on 601 units of electricity was cheated by the general class

नवजोत सिद्धू का आप सरकार पर बड़ा हमला, बोले, सरकार अपने वायदे से मुकरी, 601 यूनिट बिजली पर पूरा बिल सामान्य वर्ग से धोखा

 

अमृतसरः बीते दिनों आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा की गई 600 यूनिट फ्री घोषणा के बाद लगातार विपक्ष हमलावर होता जा रहा है। वहीं पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आप सरकार पर बड़ा हमला करते हुए सरकार की पंजाब के लोगों को दो माह में 600 यूनिट फ्री बिजली देने और सामान्य वर्ग को एक भी यूनिट ज्यादा आने पर पूरा बिल देना सामान्य वर्ग के साथ धोखा करार दिया है।

इस मौके नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में दो माह में 600 यूनिट बिजली फ्री देने के मामले में आप सरकार पंजाब के लोगों के साथ छल कर रही है। अरविंद केजरीवाल छलिया और नटवरलाल हैं। उन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है। सिद्धू ने सामान्य वर्ग का पक्ष लेते हुए कहा कि सामान्य वर्ग का खपतकार अगर 600 यूनिट के ऊपर एक भी यूनिट इस्तेमाल करेगा तो उसको 600 यूनिट का बिल भी भरना होगा।

चुनावी वादों में केजरीवाल और उसकी पार्टी के नेताओं ने प्रचार के दौरान ऐसा कुछ नहीं कहा था। चुनावों में आम आदमी पार्टी ने हर वर्ग के लिए 600 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था, अब आम आदमी पार्टी अपने वादे से मुकरते हुई यह एलान कर रही है कि सामान्य वर्ग अगर 600 यूनिट से ऊपर इस्तेमाल करेगा तो उसे 600 यूनिट का बिल भी अदा करना होगा। यह सरासर पंजाब के सामान्य वर्ग के साथ धोखा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *