धुस्सी बांध में आया कटाव, ब्यास दरिया के साथ लगते इन गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

You are currently viewing धुस्सी बांध में आया कटाव, ब्यास दरिया के साथ लगते इन गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Erosion in Dhussi dam, risk of flood increased in these villages along Beas river

धुस्सी बांध में आया कटाव, ब्यास दरिया के साथ लगते इन गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

कपूरथला : बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में हुई लगातार भारी बारिश ने यहां तबाही मचाई, वहीं, पंजाब में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। इसी बीच सुल्तानपुर लोधी में ब्यास दरिया के साथ लगते गांव राजेवाला में धुस्सी बांध में कटाव आने की खबर सामने आई है। बांध में कटाव के कारण आसपास के दर्जनों गांवों में आए पानी से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए गांव के लोग अपने घरों का सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हैं। गांव वासियों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि जल्दी से जल्दी इस पानी के बहाव पर तुरन्त रोक लगाई जाए।

धुस्सी बांध में कटाव आने से आसपास के सभी गांवों हड़कंप मच गया है और लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों पर अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव वासी खुद ही इस बांध मजबूत करने की कोशिश कर रहे है। बता दें कि धुस्सी बांध में कटाव के बाद आसपास के गांव के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है और लोग अपना सामान ट्रैक्टर ट्रालियों में लादकर सुरक्षित शक्ति स्थान पर जा रहे हैं। वहीं, गांव वासियों द्वारा बांध को मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *