धान की फसल के लिए किसानों को 269 करोड़ रुपये वितरित किएः डीसी हिमांशु अग्रवाल

धान की फसल के लिए किसानों को 269 करोड़ रुपये वितरित किएः डीसी हिमांशु अग्रवाल

 

 

जालंधर  जिला उपायुक्त डॉ हिमांशु अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि पंजाब सरकार ने जिले के किसानों को कुल 269 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय अनाज मंडियों में उनकी धान की फसल की खरीद के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है। धान खरीद पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को सभी अनाज मंडियों में धान का सुचारू और कुशल उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जिले की सभी 78 मंडियों में खरीद कार्य चल रहा है, जिसमें खरीद एजेंसियों द्वारा 13,400 टन से अधिक धान का उठान किया जा चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उठान की गति तेज हो गयी है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रक्रिया के दौरान किसानों को कोई कठिनाई न हो। खरीद सीजन के दौरान किसानों की सहायता के लिए पर्याप्त बारदाना (बोरे) और अन्य आवश्यक सुविधाओं सहित विस्तृत व्यवस्था की गयी है।

डॉ. अग्रवाल ने किसानों से धान की फसल काटने के बाद पराली जलाने से परहेज करने का आग्रह किया और पर्यावरण को संरक्षित करने और पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से मंडियों में केवल सूखी फसल लाने और रात में कटाई से परहेज करने की भी अपील की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *