दोस्त के साथ घूमने निकली, फिर रेलवे ट्रैक पर मिला MBBS की छात्रा का शव

दोस्त के साथ घूमने निकली, फिर रेलवे ट्रैक पर मिला MBBS की छात्रा का शव

 

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा का शव हॉस्टल के पीछे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. वह मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS फर्स्ट ईयर की छात्र थी. गुरुवार शाम को छात्रा अपने एक दोस्त के साथ घूमने निकली थी. लेकिन वापस हॉस्टल नहीं लौटी. इसके बाद देर रात उसका शव हॉस्टल से 1 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला. परिजनों ने हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में देर रात रेलवे ट्रैक पर लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS फर्स्ट ईयर की छात्रा थी और हॉस्टल में रह रही थी. वह गुरुवार शाम को अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी. लेकिन हॉस्टल क्लोजिंग के समय तक जब वो नहीं लौटी को उसे कॉल किया गया. लेकिन छात्रा का फोन नंबर नहीं लग पाया. जिस कारण हॉस्टल वालों ने उसकी तलाश शुरू की.पहले हॉस्टल कैंपस में फिर आसपास के इलाके में छात्रा की तलाश की गई. पुलिस को भी सूचना दी गई. देर तक हॉस्टल के पीछे रेलवे ट्रैक के पास जब छात्रा का शव पड़ा मिला तो सभी के होश उड़ गए. छात्रा कृतिका चौहान औरैया के अजीतमल की रहने वाली थी. पिता इंटर कॉलेज में लेक्चरर और मां सरकारी प्राइमरी स्कूल में हेड मास्टर हैं. 6 महीने पहले ही कृतिका ने बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था. वह कैंपस में ही गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *