दुखद खबरः 18 दिन पहले कनाडा गई बरनाला की युवती की हार्ट अटैक से मौत

You are currently viewing दुखद खबरः 18 दिन पहले कनाडा गई बरनाला की युवती की हार्ट अटैक से मौत

दुखद खबरः 18 दिन पहले कनाडा गई बरनाला की युवती की हार्ट अटैक से मौत

  • बरनालाः कनाडा के टोरंटो शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत एक युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान मनप्रीत कौर गांव हमीदी जिला बरनाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती करीब 18 दिन पहले ही कनाडा के शहर टोरंटो में पहुंची थी। जहां बीती रात उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतका मनप्रीत कौर के पिता केवल सिंह ने जानकारी देते बताया कि उन्हें देर रात करीब 3 बजे कनाडा के डाक्टरों का फोन आया कि उनकी बेटी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जिस सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मृतका के पिता ने पंजाब तथा केंद्र सरकार से अपील की कि है सरकार जल्द से जल्द बेटी का शव भारत लाने में मदद करे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *