दिल्ली से अमृतसर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस का एसी हुआ खराब, एक यात्री बेहोश
जालंधरः सोमवार को दिल्ली से अमृतसर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का एसी खराब होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिस कारण उमस और गर्मी से परेशान एक यात्री बेहोश हो गया। जिसे गाड़ी में ही फर्स्ट एड दी गई। वहीं ट्रेन में सफर कर रहे कई यात्रियों को भारी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। जानकारी अनुसार शताब्दी ट्रेन के सी-1 कोच के एसी में खराबी आ गई थी जिस कारण डिब्बे में सफर कर रहे यात्रियों को उमस और गर्मी से जूझना पड़ा।
इस संबंधी जानकारी देते ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि दिल्ली से जब ट्रेन चली तो रास्ते में ही एसी ने काम करना बंद कर दिया था। पहले तो ट्रेन के सी-1 कोच में सवार यात्रियों को समझ नहीं आई, लेकिन जब सभी का बंद कोच में दम घुटने लगा और पसीने छूटने लगे तो उन्हें आभास हुआ है कि प्रीमियम ट्रेन का एसी काम नहीं कर रहा है। इसके बाद यात्रियों ने ट्रेन में टीटी को ढूंढा और उसे शिकायत की, लेकिन टीटी के आगे शिकायत करने के बावजूद ट्रेन का एसी ठीक नहीं हो पाया।
रेलवे के अधिकारियों ने एसी ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को जहां-जहां पर सीटें खाली थीं या फिर जिन स्टेशनों पर सीटें खाली हो रही थीं, वहां पर एडजस्ट किया। अमृतसर जाने वाले कई लोगों को गर्मी के बीच ही दिल्ली से जालंधर तक का सफर बिना एसी के करना पड़ा या फिर खड़े होकर पहुंचे। लुधियाना और जालंधर में सीटें खाली होने पर उन्हें सीटें मिलीं।








Leave a Reply