दिल्ली शराब घोटालाः BRS नेता कविता को ED ने हिरासत में लिया

दिल्ली शराब घोटालाः BRS नेता कविता को ED ने हिरासत में लिया

 

हैदराबाद -प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में शुक्रवार को हैदराबाद में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की तेलंगाना विधानपरिषद सदस्य के. कविता के आवास पर छापा मारा। ईडी की टीम ने कविता के बंजारा हिल्स स्थित आवास पर तलाशी ली। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार, कविता को हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ला  रही हैं।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। सेशन जज राकेश सयाल ने ED की शिकायत पर ACMM की कोर्ट द्वारा जारी समन पर रोक लगाने से किया इनकार कर दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल को अब 16 मार्च को एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा की कोर्ट में पेश होना होगा वहीं, सीएम के वकीलों ने समन को चुनौती देते हुए, केजरीवाल को व्यक्तिगत तौर पर न पेश होने के लिए छूट मांगी थी। कोर्ट ने उनकी मांग खारिज करते हुए कहा कि पेशी से व्यक्तिगत छूट के लिए केजरीवाल ट्रायल कोर्ट में आवेदन कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *