दिल्ली में नालों की बदहाली का हाल देख कर बिफरे LG वीके सक्सेना, तस्वीरें शेयर कर बताई सच्चाई

दिल्ली में नालों की बदहाली का हाल देख कर बिफरे LG वीके सक्सेना, तस्वीरें शेयर कर बताई सच्चाई

 

 

पिछले दिनों हुई बारिश ने राजधानी दिल्ली की पोल खोलकर रख दी है. पहली बारिश में ओल्ड राजेंद्र नगर में आईएएस की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की कोचिंग के बेसमेंट में डूबने से मौत हो गई थी, इसके बाद 31 जुलाई को हुई दूसरी बारिश में मयूर विहार फेज-3 इलाके में नाले में डूबने से मां और बच्चे की जान चली गई.

दिल्ली में नालों की बदहाली पर बिफरे LG वीके सक्सेना, तस्वीरें शेयर कर बताई सच्चाई

दिल्ली में नालों का निरीक्षण करते उपराज्यपाल वीके सक्सेना

दिल्ली में कोचिंग हादसे के बाद सरकार और एलजी ऑफिस आमने-सामने है. दिल्ली सरकार शहर की बदहाल व्यवस्था के लिए उपराज्यपाल को जिम्मेदार ठहरा रहा है तो दूसरी ओर अब एलजी वीके सक्सेना खुद मोर्चा संभाल लिए हैं. रविवार को उपराज्यपाल बारापुला, कुशक और सुनहरी नालों का निरीक्षण करने निकले थे. निरीक्षण के दौरान नालों की जो स्थिति उन्होंने देखा उसको सोशल मीडिया पर शेयर भी किया.

दिल्ली के एलजी ने बताया कि आज बारापुला, कुशक और सुनहरी ड्रेनके साथ-साथ निजामुद्दीन में ऐतिहासिक बारापुला पुल का दौरा और निरीक्षण किया. इस दौरान जो जमीनी हकीकत देखने को मिली है वो भयावह होने के साथ-साथ शर्मनाक भी है. बारिश के पानी के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सुधारात्मक उपायों की आवश्यकता है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *