दिल्ली की महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हुआ भयानक हमला, गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

दिल्ली की महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हुआ भयानक हमला, गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

 

नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला किया गया है। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। राहत की बात ये है कि इस हमले में स्वाती मालीवाल और उनके परिवार के लोग सुरक्षित हैं। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की है। घटना को लेकर स्वाति मालीवाल ने कहा है कि वे इन लोगों से डरने वाली नहीं हैं। स्वाति मालीवाल ने कहा कि शुक्र है कि घटना के दौरान मैं और मेरी मां दोनों घर पर नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता। कुछ भी कर लो, मैं डरुंगी नहीं। दिल्ली पुलिस से शिकायत कर रही हूं।

 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही स्वाति मालीवाल ने बताया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। स्वाति मालीवाल का आरोप है कि जब से उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर और बिग बास प्रतिभागी साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, तब से उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धमकियां दी जा रही हैं।

स्वाति मालीवाल ने हाल ही में फिल्म निर्माता और निर्देशक साजिद खान को रियलिटी शो बिग बास से हटाने की मांग की थी। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा था कि साजिद खान पर 10 से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न और अश्लील व्यवहार का आरोप है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *