दर्दनाक हादसा: सरेराह चलती स्विफ्ट कार में लगी आग, नहीं खोल पाया दरवाजा, जिंदा जला व्यक्ति

दर्दनाक हादसा: सरेराह चलती स्विफ्ट कार में लगी आग, नहीं खोल पाया दरवाजा, जिंदा जला व्यक्ति

मृतक का बेटा इन दिनों न्यूजीलैंड में रहता है। वे अपनी पत्नी के साथ हरिन्द्रा नगर में रह रहे थे। डीएसपी एडी सिंह ने बताया कि पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
फरीदकोट में कार में आग लगने से जिंदा जला आढ़ती।

 

फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर मंगलवार दोपहर चलती कार में अचानक आग लगने से कार सवार जिंदा जल गया। मृतक की पहचान हरिन्द्रा नगर निवासी 65 वर्षीय हरमिंदर सिंह के रूप में हुई। हरमिंदर सिंह कोटकपूरा शहर में आढ़त का कारोबार करते थे।
जानकारी के अनुसार हरमिंदर सिंह अपनी स्विफ्ट कार में कोटकपूरा से लौट रहे थे। जैसे ही वह फरीदकोट के पास पहुंचे तो अचानक कार के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। हरमिंदर सिंह को कार से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया और आग में झुलसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। मृतक का बेटा इन दिनों न्यूजीलैंड में रहता है। वे अपनी पत्नी के साथ हरिन्द्रा नगर में रह रहे थे। डीएसपी एडी सिंह ने बताया कि पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *