दर्दनाक सड़क हादसा; श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा; श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित साढ़ थाना क्षेत्र में के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

कानपुर: मातम में बदल गई कई परिवारों की खुशियां, चंद्रिका देवी के दर्शन कर  लौट रहे 27 लोगों की मौत - kanpur accident tractor trolley overturning in  the pond many people died

कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र स्थित कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। उन्होंने बताया कि ट्राली के नीचे दम घुटने और पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। अभी तक कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटमपुर सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और उनके परिजनों के लिए राहत कोष से मदद दिए जाने की घोषणा की। पीएम राहत कोष से हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,  हादसे में 26 लोगों की मौत, कई अन्य लोग घायलउन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्ति करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के उचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ मंत्री राकेश सचान और अजीत पाल को मौके पर जाकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *