थोडी देर में शुरू हो सकती है केंद्र-किसानों के बीच  चंडीगढ़ में बैठक, किसान बोले- नतीजे का कर रहे इंतजार

थोडी देर में शुरू हो सकती है केंद्र-किसानों के बीच  चंडीगढ़ में बैठक, किसान बोले- नतीजे का कर रहे इंतजार

 

केंद्र के साथ होने वाली बैठक को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि 3 केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक के बाद किसानों को अच्छी खबर मिलेगी. अब गेंद सरकार के पाले में है.

 

फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत कई अन्य मांगों को लेकर किसान संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं. केंद्र पर दबाव बनाने को लेकर दिल्ली चलो मार्च को रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारी किसान अभी हरियाणा से लगे पंजाब के बॉर्डर्स शंभू और खनौरी पर डेरा डाले हुए हैं. वहीं केंद्र और किसानों के बीच बातचीत भी जारी है और शाम 6 बजे चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता होने वाली है. इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर किसान संगठनों और खाप पंचायतों ने सभी संगठनों ने एक मंच पर साथ आकर संघर्ष करने का फैसला लिया.

किसान नेताओं और 3 केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज शाम 6 बजे चंडीगढ़ में चौथे दौर की बैठक होने वाली है. इससे पहले गुरुवार रात 5 घंटे तक चली बैठक में दोनों पक्षों के बीच कोई नतीजा नहीं निकला. इससे पहले दोनों के बीच 8 फरवरी और 12 फरवरी को बातचीत हुई थी, और यह भी बेनतीजा रही.

आज की बैठक का इंतजार कर रहेः चढूनी

चौथे दौर की बैठक में केंद्र की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे तो किसानों की ओर से ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं के साथ कई किसान नेता शामिल होंगे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *