तेज रफ्तार Scorpio सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराई, 6 की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल, वाहन के उड़े परखच्चे

You are currently viewing तेज रफ्तार Scorpio सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराई, 6 की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल, वाहन के उड़े परखच्चे

Speeding Scorpio collides with Hiva parked on the roadside, 6 killed; 5 seriously injured, vehicle blown to pieces

तेज रफ्तार Scorpio सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराई, 6 की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल, वाहन के उड़े परखच्चे

 

  • पटनाः पटना जिले में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर ओवरब्रिज के पास आज सुबह उस वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यहां एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए बाढ़ (दो) के अनुमंडल के डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो नवादा से बख्तियारपुर की ओर आ रही थी इस दौरान जब कार राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और बाकी लोगों का इलाज पटना के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्कॉर्पियो के चालक को नींद आ गई या अन्य कारण से दुर्घटना हुई इसका पता लगाया जा रहा। वहीं, पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और मृतकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो में 11 लोग सवार थे और वह सभी बाढ़ के उमानाथ घाट गंगा स्नान करने जा रहे थे। इस दौरान बख्तियारपुर फोरलेन पर गाड़ी सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकराकर हादसे का शिकार हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *