डिप्टी कमिश्नर ने आदमपुर एयरपोर्ट ‘अपरोच रोड’ को चार मार्गीय करने का काम तेज़ी से करने के दिए निर्देश

 

डिप्टी कमिश्नर ने आदमपुर एयरपोर्ट ‘अपरोच रोड’ को चार मार्गीय करने का काम तेज़ी से करने के दिए निर्देश

जालंधर- होशियारपुर और फगवाड़ा- होशियारपुर हाईवे पर उचित साईनेज लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू करने को कहा

MBD NEWS ( सुमेश शर्मा )जालंधर, 7 अगस्त:डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज अधिकारियों को आदमपुर एयरपोर्ट ‘ अपरोच रोड’ को चार मार्गीय करने के काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों को आदमपुर हवाई अड्डे तक निर्विघ्न पहुँच प्रदान की जा सके।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( शहरी विकास) और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अपरोच रोड के लिए ज़मीन एक्वायर करने के कार्य को और तेज़ किया जाए ताकि इस प्रोजैक्ट को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट के पूरा होने से यात्रियों को हवाई अड्डे तक सुविधाजनक पहुँच प्रदान होगी क्योंकि यह रोड हवाई अड्डे को सीधा जालंधर- होशियारपुर नैशनल हाईवे के साथ जोड़ेगा।

डा. अग्रवाल ने इस मौके अधिकारियों को आदमपुर हवाई अड्डे से जालंधर- होशियारपुर और फगवाड़ा- होशियारपुर हाईवे पर उचित साईनेज लाने की हिदायतें भी दी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस संबंधी प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए।

इस मौके उन्होंने एयरपोर्ट एडवाइजरी समिति के गठन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को भी तेज़ करने के लिए कहा।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारियों के साथ आदमपुर हवाई अड्डे से अन्य उड़ानें शुरू करने की संभावनाएं ढूढंने के मुद्दे पर भी विचार-विर्मश किया।

मीटिंग में एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह और जै इन्द्र सिंह, ऐक्सियन पी. डब्ल्यू. डी ( प्रोवैनशियल डिविज़न) विवेक दुरेजा, ऐक्सियन पी. डब्ल्यू. डी. (एन.एच) गुरमीत सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

तेज़ी लाने संबंधी अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *