ठगीः आनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसी दिलवाने के नाम पर जालंधर के दंपति ने ठगे साढ़े 5 लाख… पढ़ें क्या है मामला
कपूरथलाः कपूरथला के अंतर्गत आते गोपाल पार्क निवासी से जालंधऱ के एक दंपति द्वारा आनलाईन बिजनेस की एजेंसी दिलवाने के बहाने साढ़े 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीडित द्वारा पुलिस को शिकायत देकर उक्त दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की गई है। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
वहीं इस संबंधी एक शिकायत व्यवसायी महिंद्रपाल गुप्ता निवासी गोपाल पार्क ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह आनलाइन बिजनेस शुरू करना चाहता था। इसी का लाभ उठाकर कंवलजीत और उसकी पत्नी ने उसे झांसे में लेकर साढ़े पांच लाख ठग लिए। जिसके बाद जालंधर निवासी दंपती पर आनलाइन बिजनेस एजेंसी दिलाने के बहाने पांच लाख 50 हजार की ठगी मारने के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल दंपती की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गोपाल पार्क निवासी व्यवसायी महिंद्रपाल गुप्ता ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह आनलाइन बिजनेस शुरू करना चाहता था।








Leave a Reply