ठंड में ठिठुरे जालंधरवासीः न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, शीतलहर और धुंध ने लगाई वाहनों की रफ्तार पर लगी लगाम
जालंधरः पूरे पंजाब में पड़ रही भीषण ठंड और धुंध के कहर ने जहां लोगों को घरों में दुबने पर मजबूर कर दिया है। वहीं महानगर में तापमान में आई भारी गिरावट के कारण लोग अलाव सेंकते नजर आए वहीं मंगलवार दोपहर को शहर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। वहीं शीतलहर लहर और दोपहर को पड़ी धुंध से वाहन की रफ्तार पर भी लगाम लग गई है और विजिबिलिटी 15 से 20 मीटर रह गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दिन चढ़ने ही तापमान 6 डिग्री तक दर्ज किया गया वहीं पूरे राज्य के अधिकतर इलाकों को धुंध ने अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके बाद मौसम विभाग ने पंजाब के माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर भारत में पड़ रही धुंध का असर ट्रेनों पर पड़ता दिख रहा है। पूरे भारत में आज 247 ट्रेनों को रद किया गया है।
वहीं तापमान में हुई गिरावट के बाद मौसम विभाग ने लोगों से पहले ही अपील की है कि सुबह और शाम के समय अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। आज शहर में दोपहर के समय कई इलाकों में धुंध रही तो वहीं कई इलाकों में हलकी सी धूप देखने को मिली। हालांकि पिछले दिनों हल्की बूंदाबांदी के बाद राज्य की हवा थोड़ी साफ हुई थी।








Leave a Reply