ट्रेनों के बीच दबकर रेलवे कर्मचारी की मौत पर मोदी सरकार को बोले राहुल गांधी

ट्रेनों के बीच दबकर रेलवे कर्मचारी की मौत पर मोदी सरकार को बोले राहुल गांधी

 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि आम लोग कब सुरक्षित होंगे, मोदी जी? आप तो बस अडानी को सेफ करने में लगे हुए हैं. बता दें कि इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बफर के बीच फंसे हुए व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में शंटिंग की कवायद के दौरान इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंस जाने से हुई एक रेल कर्मचारी की मौत के लिए शनिवार को रेलवे को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह लंबे समय से जारी लापरवाही और उपेक्षा का नतीजा है. बफर, ट्रेन के इंजन और कोच के दोनों सिरों पर लगा एक उपकरण है जो झटके से बचाता है. बफर को बोगियों के बीच टकराव के प्रभाव को कम करने के लिए तैयार किया जाता है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब बिहार के बेगूसराय जिले में बरौनी जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस की शंटिंग चल रही थी. इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंसने से अमर कुमार (25) की मौत हो गई. बफर के बीच फंसे हुए व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *