झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद का किया एनकाउंटर, STF ने शूटर गुलाम को भी किया ढेर- उमेश पाल हत्याकांड में चल रहे थे फरार

 झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद का किया एनकाउंटर, STF ने शूटर गुलाम को भी किया ढेर- उमेश पाल हत्याकांड में चल रहे थे फरार

प्रयागराज : अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में मार गिराया है। उसके अलावा एक और बदमाश गुलाम को भी पुलिस ने ढेर कर दिया है। एसटीएफ की ओर से बताया गया कि इन लोगों की घेराबंदी हुई तो असद और गुलाब फायरिंग करने लगे। इस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों मारे गए। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन लोगों के पीछे हमारी टीम डेढ़ महीने से जुटी हुई थी और आज जाकर हमें बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी 5 मिनट के फासले से ये दोनों चकमा देकर भाग निकले थे। उमेश पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद का बेटा असद वॉन्टेड था और उस पर 5 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित था। इसी केस में गुलाम भी वॉन्टेड था। अतीक अहमद के 5 बेटों में से असद तीसरे नंबर का था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *