जालंधर में मामूली विवाद ने लिया भयंकर रूप, ईंट मारकर कर दिया पड़ोसी का कत्ल
जालंधरः महानगर के बस्ती शेख इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े ने खूनी रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि बस्ती शेख में पारिवारिक विवाद में रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक महिला ने ईंट उठाकर मारी जो वहां खड़े व्यक्ति को जा लगी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती शेख के रहने वाले अश्वनी कुमार के रूप में हुई है।
अश्वनी कुमार बस्ती शेख में कारपेंटर का काम करता था। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान महिलाओं ने गाली गलौच भी शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि महिलाओं ने ईंटे चलानी शुरू कर दी और अश्वनी शर्मा को ईंट लगने से वह गंभीर घायल हो गया और उसे तुरन्त अस्पताल ले जाया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनो की शिकायत पर थाना नंबर 5 की पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि यह परिवारिक विवाद था जो बंटवारे को लेकर हुआ। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।








Leave a Reply