जालंधर में बेखौफ हुए चोर, प्रॉपटी डीलर की घर के बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी चुराई, वारदात सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

You are currently viewing जालंधर में बेखौफ हुए चोर, प्रॉपटी डीलर की घर के बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी चुराई, वारदात सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

Fearless thieves in Jalandhar stole Innova car parked outside property dealer’s house, incident caught on CCTV cameras

जालंधर में बेखौफ हुए चोर, प्रॉपटी डीलर की घर के बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी चुराई, वारदात सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

 

जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं और आए दिन चारों और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे कर पुलिस के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार रात को बस्ती बावा खेल में उस वक्त सामने आया, जब चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी को चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना की जानकारी देते गाड़ी के मालिक और संदीप कुमार ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी इनोवा को घर के पास ही एक खाली प्लाट में खड़ी करते रहे हैं। देर रात भी उन्होंने वहीं पर गाड़ी खड़ी की थी। सुबह देखा तो इनोवा वहां नहीं थी। उन्होंने अपने भाई से पूछा तो उसने बताया कि वह गाड़ी लेकर नहीं गया। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि आधी रात को कोई उनकी गाड़ी चुरा कर ले गया। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को शिकायत दी।

उन्होंने बताया कि दो से तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने गाड़ी को तलाश करने के लिए कुछ भी नहीं किया। न तो उन्होंने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और न ही बस स्टैंड रेलवे स्टेशन या किसी पार्किंग स्थल को चेक किया। डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने उनको गाड़ी जल्दी ढूंढ़कर वापस दिलवाने का आश्वासन दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *