People got relief from heat due to rain in Jalandhar Meteorological Department issued orange alert in 10 districts of Punjab
जालंधर में बारिश से मिली लोगों को गर्मी से राहत, मौसम विभाग पंजाब के 10 जिलों में जारी किया आरेंज अलर्ट
चंडीगढ़ः महानगर में सोमवार को सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश के साथ जहां लोगों को भारी गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने जालंधर सहित पंजाब के करीब 10 जिलों में आने वाले 3 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह हुई बारिश इतनी तेज है कि इसके कारण दोपहिया वाहनों के अलावा करो एवं अन्य वाहनों को भी सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। कुछ ऐसा ही हाल लुधियाना का है। यहां भी तेज हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अुसार अगले 3 घंटे में पंजाब के जिला जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, तरनतारन में तूफान, बिजली, गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उधर, तरनतारन के गांव घड़ूंआ में 100 फीट टूटे धूस्सी बांध की मुरम्मत का काम चल है। करीब 19 घंटे अभी भी पानी में डूबे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले 2-3 दिनों में बाध का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद स्थिति आम जैसी शुरू हो जाएगी।
बता दें पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ तेज वर्षा हुई। इस कारण रावी, घग्गर, व मारकंडा नदियों का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। गुरदासपुर के भारत-पाक सीमा से सटे डेरा बाबा नानक में रावी का जलस्तर बढ़ने से कस्सोवाल तक पहुंचने का मार्ग टूट गया है।








Leave a Reply