जालंधर में पीएपी की दीवारों पर लिखे मिले “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे, पुलिस में मचा हड़कंप

You are currently viewing जालंधर में पीएपी की दीवारों पर लिखे मिले “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे, पुलिस में मचा हड़कंप

Slogans of “Khalistan Zindabad” were found written on the walls of PAP in Jalandhar, there was a stir in the police

जालंधर में पीएपी की दीवारों पर लिखे मिले “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे, पुलिस में मचा हड़कंप

 

जालंधरः महानगर में वीरवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां सबसे सुरक्षित माने जाने वाली पंजाब आर्म्ड पुलिस की दीवारों पर “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लिखे दिखाई दिए। पीएपी की दीवार पर ये नारे लिखे जाने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि उक्त नारे बुधवार देर रात लिखे गए थे। नारे लिखने वाले ने आपरेशन ब्लू स्टार की तारीख भी लिखी थी। साथ ही 26 जनवरी को आजाद पंजाब की बात लिखी। वहीं, विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर पंजाब पुलिस को सीधा चैलेंज दिया। वीडियो में उसने कहा कि वह विदेश में बिठा कुछ भी कर सकता है।

जानकारी अनुसार, पीएपी कॉम्प्लेक्स की जिस दीवार पर स्लोगन लिखे गए है, वो गेट नंबर एक है। पंजाब पुलिस के पीएपी कॉम्प्लेक्स के बाहर गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा खालिस्तानी नारे लिखवाना पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि पुलिस मुलाजिमों ने नारों को नीले रंग से पेंट कर दिया है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी कैमरा चेक कर रही है ताकि स्लोगन लिखने वाले का पता लगाया जा सके। लॉ एंड ऑर्डर के डीएसपी जगमोहन सिंह का कहना है कि उनकी तरफ से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल के जालंधर दौरे पर धार्मिक स्थान नजदीक दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे मिले थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *