जालंधर में दिन-चढ़ते ही हुई बड़ी वारदात, न्यू डिफेंस कालोनी में लुटेरों ने घर में घुसकर लूटा 10 लाख का सोना

You are currently viewing जालंधर में दिन-चढ़ते ही हुई बड़ी वारदात, न्यू डिफेंस कालोनी में लुटेरों ने घर में घुसकर लूटा 10 लाख का सोना

A big incident happened in Jalandhar as the day progressed, robbers entered the house and looted gold worth 10 lakhs in New Defense Colony

जालंधर में दिन-चढ़ते ही हुई बड़ी वारदात, न्यू डिफेंस कालोनी में लुटेरों ने घर में घुसकर लूटा 10 लाख का सोना

 

जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर चोरी की वारदातों तो अंजाम देकर मौके से फरार हो रहे हैं। और पुलिस मूकदर्शक बन खड़ी देख रही है। ऐसा ही एक मामला शहर में शनिवार दिन-चढ़ते ही सामने आया है। यहां न्यू डिफेंस कालोनी से सुबह 7 बजे घर में घुसकर दो हेलमेट पहने युवकों ने रिवाल्वर दिखाकर करीब 10 लाख का सोना लूट लिया और फरार हो गए। दोनों लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। वे काले रंग की एक्टिवा पर आए थे। उसकी दोनों तरफ से नंबर प्लेट तोड़ी हुई थी।

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *