जालंधर में PAP Chowk पर PRTC और PUNBUS मुलाजिमों ने लगाया धरना,जनता के लिए बना परेशानी का सबब,कैपिटल अस्पताल तक लगा लंबा जाम

जालंधर में PAP Chowk पर PRTC और PUNBUS मुलाजिमों ने लगाया धरना,जनता के लिए बना परेशानी का सबब,कैपिटल अस्पताल तक लगा लंबा जाम

 

जालंधरः PAP Chowk पर PRTC और PUNBUS मुलाजिमों ने लगाया धरना, लगा लंबा जाम, देखें वीडियोजालंधर के PAP Chowk पर PRTC और PUNBUS मुलाजिमों ने लगाया धरना
धरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बाधित 
जाम में फंसे रहे लोग
Pap चौक से पठानकोट रोड पर लगा भारी जाम
शहर से बाहर निजकलने वाले रास्ते बंद
अक्सर पीएपी चौक में लगने वाले जाम का लोग अल्टरनेट रास्ता चोगिट्टी से होते हुए रामा मंडी की तरफ निकल जाते हैं जिस पर पुल बनने की वजह से एक रास्ता पहले से ही बंद है जबकि दूसरे रास्ते पर एक निजी कार्यक्रम के दौरान टेंट लगाकर रास्ता बंद किया जाने के कारण लोगों को निकलने में बारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

 

जालंध में पीआरटीसी और पनबस मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रोजगार और भर्तियों की मांग को लेकर पीआरटीसी और पनबस मुलाजिमों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ पीएपी चौक पर धरना लगा दिया है। मुलाजिमों का कहना है कि हम पनबस में पिछले 15 सालों से काम करते आ रहे हैं।

हमारे खिलाफ नजायज रिपोर्ट कर हमें निकाल दिया गया, हमें ब्लैक लिस्ट किया गया। यह नए मुलाजिमों की भर्ती कर रहे हैं लेकिन हमें कहीं भी शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। सरकार के साथ हमारी तीन बैठकें हो चुकी हैं। जिसमें हमें आश्वासन दिया गया था कि आपकी लेटर लगाकर आपको बहाल किया जाएगा लेकिन हमें बहाल नहीं किया गया।

यही कारण है कि हम अपना रोजगार बचाने के लिए रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने के कारण फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे एवं जालंधर कैंट की तरफ जाते मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। जालंधर चंडीगढ़ रोड भी बंद किया गया है। डिफेंस कॉलोनी की तरफ से कैंट की तरफ जाते रोड पर भी वाहन फंस गए हैं। पठानकोट व अमृतसर की तरफ से जालंधर की तरफ आ रहे ट्रैफिक भी सूर्या एंक्लेव के नजदीक हाईवे पर रोका गया है। दूसरी ओर, बस स्टैंड पर भी बसों की संख्या में भारी गिरावट हो गई है क्योंकि बसें अलग-अलग स्थानों पर लगे जाम में फंस गई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *