जालंधर : थाना मकसूदा के  माल गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

जालंधर : थाना मकसूदा के  माल गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

 

 जालंधर : जालंधर देहात पुलिस के थाना मकसूदा के माल गोदाम को भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, मगर गोदाम में पड़ा वाहनों का कबाड़ बुरी तरह से जल गया है। घटना के कुछ वीडियो फोटो भी सामने आए हैं, जिसमें काला काला धुआं दूर से ही उठता हुआ नजर आ रहा है। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सूचना फायर ब्रिगेड ऑफिस के कंट्रोल रूम में आयी। जिसके बाद तुरंत प्रभाव के दो गाड़ियों को हादसे वाली जगह पर रवाना किया गया था। आग थाने के पिछले हिस्से में बने माल गोदाम को लगी थी। आग से थाने में पड़े इंपाउंड किए गए वाहन और अन्य कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *